फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर लेन में बाधा बने पेड़ो को काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने वन निगम मुरादाबाद के अनुभाग अधिकारी से पेड़ों के कटान के बारे में जानकारी ली। डीएम को बताया कि 21 पीपल के पेड़ में से छह पेड़ कटने से बचे हैं। डीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परियोजना ने कहा कि सड़क निर्माण हेतु मिट्टी की अनुमति लेने का मामला लंबित हैं। डीएम ने कहा कि शासन से मिट्टी की अनुमति मिली हुई है। परियोजना निदेशक ने कहा कि तहसील धामपुर के नौ ग्रामों में कृषक एक करोड़ 55 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मांग रहे हैं। प्रभावित सर्किल रेट 32 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रतिकर का भुगतान किया गया हैं। प्रबंधक तकनीकी ने मकान दुकानों के ध्वस्तीकरण हेतु फोर्स उपलब्ध कराने की माग की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार, एसडीएम धामपुर, तहसीलदार नगीना, एसएसलओ उमेश कुमार मिश्र, आर के सक्सेना, नंदन कुमार, नरेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सुरेश पाल सिंह, निखिल कुमार, मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेल का निरीक्षण
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नामित जेल पैनल अधिवक्ता अक्षर प्रसाद एवं सविता देवी द्वारा दिनांक शुक्रवार को जेल का निरीक्षण कर महिला बैरक को देखा गया। भौतिक निरीक्षण में पाया कि बैरक में चार महिलाओं के साथ बच्चे भी हैं। इनमें तीन के पास एक-एक बच्चा है एवं एक महिला के पास दो बच्चे हैं। महिलाओं से जेल प्रशासन द्वारा बच्चों को दी जा रही डाइट के संबंध में जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें