फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और समर्पण से ही मिलती है सफलता : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि सफलता का कोई भी निर्धारित फॉर्मूला नहीं होता है। हमें अपने कर्म का ईमानदारी, प्राथमिकता से निर्वाह करना चाहिए। कहा कि अपना इतिहास बनाने के लिए कोई बड़ा घराना, साधन व रुपये नहीं चाहिए बल्कि ईमानदारी, प्राथमिकता से ही कर्म करना अपने आप में एक इतिहास है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन का एक लक्ष्य होना चाहिए और इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल नहटौर की छात्रा तितिक्षा त्यागी को एक टैबलेट और 25 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों मयंक अग्रवाल, आशीष कुमार बीकेएसवीएम इंटर कॉलेज नहटौर, जैनुल अबिदिन प्रियंका माडर्न स्कूल धामपुर, नमन जीआईसी अमरोहा, दीपांशु आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल को एक एक एंड्राइड मोबाइल और 15-15 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दस विद्यार्थियों आदित्य बीआईटी स्कूल, विवेक कुमार साई मिलेनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहटौर, ललित कुमार, रवि कुमार व प्रिंस कुमार आरआरएसवीएम इंटर कॉलेज धामपुर, हर्षित कुमार आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल, अनुभव तोमर, विशांत चौधरी जवाहर नवोद्यय विद्यालय, किनित कुमार सेंटमैरी इंटर कॉलेज नूरपुर वैष्णवी चौधरी ऑक्सफॉर्ड पब्लिक स्कूल नहटौर को एक एक मोबाइल और दस-दस हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले दस विद्यार्थियों को पांच पांच हजार की स्कॉलरशिप तथा एक से 50 तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के वाइस चेयरमैन देवेंद्र कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर सनी देशवाल व डायरेक्टर डा.एनके ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें