फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर बंद मिली गेहूं की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा लिया तो दो क्रय केंद्रों पर तौल बंद मिली। क्रय केंद्रों पर बोरी की कमी और गेहूं न उठने से तौल नहीं करने की बात सामने आई। इस संबंध में अधिकारियों से बात करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की कटाई खत्म हो चुकी है और किसान अपनी फसल को बेचने के लिए क्रय केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं। किसान आए दिन क्रय केंद्रों पर तौल न करने की शिकायत कर रहे हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने अपनी टीम के साथ मंडावर, किरतपुर, नांगल, बरूकी आदि क्षेत्रों में क्रय केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण में गांव शादीपुर बरूकी स्थित क्रय केंद्र और किरतपुर में कोऑपरेटिव के क्रय केंद्र पर तौल पूरी तरह बंद मिलीं। किसान परेशान हालत में खड़े मिले। पूछने पर पता चला कि क्रय केंद्रों पर बोरे नहीं हैं। इसके अलावा कई दिनों से क्रय केंद्रों पर से गेहूं नहीं उठाया जा रहा है। किसानों ने बताया कि वे क्रय केंद्रों पर समय से अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार क्रय केंद्रों पर बोरे नहीं होने व फसल के न उठने पर अधिकारियों को बताया गया है। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फसलों के बिकने की व्यवस्था सही होनी चाहिए और फसल बेचने आए किसानों का शत प्रतिशत गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदा जाना चाहिए। अगर क्रय केंद्रों पर व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान टीम में अतुल कुमार, विजय सिंह, देवदत्त शर्मा, कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें