फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्य बनाने का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एनसीआर संघर्ष समिति ने बिजनौर सहित 12 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने का मुद्दा उठाया है। छोटे राज्य को तरक्की का सबसे आसान और सरल उपाय बताया है।
विज्ञापन

एक सभागार में समिति के साथ अनेक संस्थाओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा एवं बिजनौर को मिलाकर अलग राज्य बनना चाहिए। कहा कि छोटे राज्यों का विकास तेज गति से होता है और इससे अपराधों में भी कमी होती है। समिति संयोजक शूरवीर सिंह ने कहा कि छोटा राज्य अनेक समस्याओं का हल है। छोटे दल के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चंद्रवीर सिंह गहलौत और संचालन नरेंद्र कुमार मारवाड़ी ने किया। बैठक में मयंक मयूर, डा. रमेश तोमर, गिरीराज सिंह, अशोक निर्दोष, डा. मीना बख्शी, राजुल त्यागी, अवनीश निर्वाल, संदीप भटनागर, एसके मिश्रा, नीरज विश्नोई, रामपाल सिंह, केके रवि, राजीव लोचन, जितेंद्र सिंह, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें