थाने में शांति समिति की बैठक
नूरपुर। विधानसभा उपचुनाव, रमजान को देखते हुए थाने में बुलाई गई शांति समिति की बैठक में एसडीएम, सीओ ने क्षेत्रवासियों से रमजान, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
सोमवार की दोपहर दो बजे बुलाई गई बैठक में एसडीएम आजाद भगत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भाग लेना जरूरी है। शासन और चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मतदान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन की प्रत्येक बूथ पर कड़ी नजर रहेगी और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह ने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है, इसलिए रमजान व मतदान के बीच तालमेल बैठाकर लोकतंत्र का पर्व मनाएं। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष अशोक राजपूत, डॉ. शमीम अहमद, कमलजीत सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, सरदार हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।