फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/हल्दौर।
विज्ञापन

खेत में एलटी लाइन का तार टूटने से किसानों के कई बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने विद्युत निगम से किसान को फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नगर पालिका बिजनौर में सभासद विनोद तोमर की जमीन गांव भरैरा में है। उनके खेत से ऊपर से जर्जर एलटी लाइन गुजर रही है। शाम को तारों से खेत में गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। विनोद तोमर के चार बीघा गेहूं जल गए। उनके पड़ोसी नीरज कुमार का 100 क्विंटल गन्ना और चार बीघा पेड़ी भी आग में जल गई। विनोद तोमर ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी तारों से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई थी। तब किसी तरह आग बुझा ली गई थी। निगम के अधिकारी बार बार कहने पर भी जर्जर लाइन नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हल्दौर के गांव शुमालखेड़ी निवासी बलकरन सिंह के खेत के ऊपर से एलटी लाइन गुजर रही है। रविवार शाम उनके खेत में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से पांच बीघा गेहूं और पांच बीघा गन्ने में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह आग बुझाई। जब तक आग तीन बीघा गेहूं की फसल को लील चुकी थी। क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों की वजह से गेहूं की फसल जलने पर किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से उनकी फसलें जल रही हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर बलकरन सिंह को जली फसल का मुआवजा न दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें