फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों में नगर पंचायत के खिलाफ पनप रहा आक् रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । नागरिकों को शुद्ध जल मुहैया कराने में नगर पंचायत गंभीर नहीं है। क्षेत्र में बीते वर्षों से एक पाइप लाइन की लीकेज को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। क्षेत्रवासियों को लगातार दूषित जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर जलालाबाद नगर पंचायत की आराजी के सामने बीते तीन वर्षों से भूमिगत पेयजल पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। लगातार पानी रिसने से आसपास के स्थान ने नाली की शक्ल ले ली है। क्षेत्रीय नागरिकों एजाज अहमद, मो. इरफान, सुशील कुमार, महफूज का कहना है कि लगातार तीन वर्षों से यह हालात बने हैं। पाइप लाइन से जलापूर्ति रुकने पर जमीन पर फैला और नाली का गंदा पानी पाइप लाइन में चला जाता है। दोबारा जलापूर्ति होने पर वह गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
सभासद महमूद अहमद, अब्दुल लतीफ का कहना है कि उन्होंने समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा को कई बार अवगत कराया है, मगर स्थिति जस की तस बनी है। जलनिगम के संविदा कर्मचारी भी काम के प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हैं। उधर, ईओ ने बताया कि भारी वाहनों के खड़े होने से पानी की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है। लीकेज का मामला उनके संज्ञान में है। पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा जा चुका है। लाइन को ठीक क्यों नहीं किया गया, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें