फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने से वंचित परीक्षार्थियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बस नहीं मिलने के कारण जिले के दर्जनों अभ्यर्थी मेरठ में होने वाली उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इलाहाबाद की ओर आयोजित परीक्षा नहीं दे सके। इस बात से नाराज हुए अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे और दोबारा परीक्षा कराने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इलाहाबाद की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। बिजनौर जिले के परीक्षार्थियों के लिए मेरठ के विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिलेभर के दर्जनों परीक्षार्थी मेरठ जाने के लिए रविवार सुबह लगभग चार बजे रोडवेज बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से था। कई घंटे तक इंतजार करने के बावजूद कोई भी बस स्टैंड पर नहीं आई। इस बीच कई बार परीक्षार्थी वहां मौजूद रोडवेज के अधिकारियों से मिले और बस भेजने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी इस बात पर गौर नहीं किया गया।
इससे गुस्साएं परीक्षार्थियों ने आक्रोशित होकर रोडवेज स्टैंड के बाहर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। इतने पर भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परीक्षार्थियों को शांत किया। इसके बाद परीक्षार्थी नारेबाजी करते हुए विकास भवन में पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा दोबारा से कराने की मांग की। इस दौरान ललित कुमार, मोहम्मद अनीस, पुनीत कुमार, वीरेश सैनी, धर्मेंद्र कुमार, शिवकुमार, अनुज विश्वकर्मा, अनुपम भटनागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------- कोट
एक बस सुबह 03:30 बजे और दूसरी बस सुबह 04:00 बजे मेरठ के लिए भेजी गई थी। दोनों बस डेढ़ घंटा जाम में फंसी रहीं। बैराज से मीरापुर तक जाम लगा होने के कारण और बसों का रूट डायवर्ट करते हुए वाया चांदपुर-गजरौला मार्ग से भेजा गया - वीके मौर्य, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें