फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो को पूरी गुणवक्ता से पूरा कराया जाएगा: साकेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने कहा है कि वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराएंगे। जो भी विकास कार्य अधूरे और लंबित हैं ,उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ कराकर जनमानस को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में हुई बृहस्पतिवार को हुई सामान्य बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनकी दृष्टि में पक्ष - विपक्ष का कोई महत्व नहीं है। वे बिना भेदभाव के निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ विकास कार्य कराएंगे। उन्होंने सभी अफसरों से कहा कि वह किसी भी जिला पंचायत सदस्य की समस्या को नजरअंदाज नहीं करे। साकेंद्र चौधरी ने कहा कि बैठक में जिस तरह से महिला सदस्या ने अपनी समस्या को रखा है। वह इस बात का प्रमाण है कि नारी सशक्तीकरण प्रगति की ओर अग्रसर हैं। बैठक में मौजूद सांसद भारतेंद्र सिंह ने सदस्यों व अधिकारियों का स्वागत किया ।बैठक में सांसद भारतेंद्र सिंह के अलावा सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए बिजय कुमार श्रीवास्तव , जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पीडब्लू डी के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह समेत कई विभागों के अफसर व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता साकेंद्र चौधरी ने की व संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें