फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएफ चुनाव की आरक्षण सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीसीएफ चुनाव की आरक्षण सूची जारी हो गई है। दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मौहम्मपुर देवमल निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़ी जाति के दावेदारों के बीच संघर्ष है। चुनाव में मतदाताओं की संख्या सीमित होने के कारण एक एक वोट के लिए संभावित दावेदारों ने अभी से ही भागदौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीसीएफ के प्रतिनिधि के चुनाव अगले माह है। 11 अप्रैल से चुनाव प्रक्रिया शुरू है। जिले में कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र हैं। किसान सेवा सहकारी समितियों से आने वाले करीब 300 प्रतिनिधि मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण सूची जारी कर दी है। स्योहारा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति, मोहम्म्दपुर देवमल पिछड़ी जाति तथा अफजलगढ़ व धामपुर निर्वाचन क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित है। बाकी नौ निर्वाचन क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं। अवकाश होने के बाद भी बृहस्पतिवार को जिला सहकारी कार्यालय पर निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की जानकारी लेने वालों का आना जाना लगा रहा।
एक एक वोट को साधना किया शुरू
बिजनौर। डीसीएफ के सभापति, उपसभापति व विभिन्न संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 25 अप्रैल को है। इस चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए प्रतिनिधि मतदान करेंगे। सभापति के संभावित दावेदारों ने अपने अपने प्रतिनिधि को जिताने के लिए एक एक वोटर को साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें