फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में कॉलेज द्वारा सेवा शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र के महाविद्यालयों की ओर से ग्रामीण अंचलों में जारी सेवा शिविरों का बुुधवार का दिन जनस्वास्थ्य चेतना दिवस, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता और प्रबंधन कौशल दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

गांव पूरनपुर नरोत्तम में साहू जैन कॉलेज छात्र इकाई के सेवा शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की आरती से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीपी विश्वकर्मा की देखरेख में शिविर में डॉ. एसके जौहर, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. एके गुप्ता ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण किया। उन्होंने रोगों से निजात पाने के लिए नियमित व्यायाम, परहेज और समय समय पर चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी। प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने शिविर की सराहना की। छात्रा इकाई की स्वयंसेवकों ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में भारत माता मंदिर पर आरती की। छात्राएं श्रमदान में जुटीं। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभा माहेश्वरी के निर्देशन में बौद्घिक गोष्ठी में डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता ने प्रबंधन कौशल पर छात्राओं को टिप्स दिए। उधर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीप्ति माहेश्वरी के निर्देशन में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, रूबिना ने द्वितीय, स्वाति ने तृतीय स्थान पाया। डॉ. राखी अग्रवाल ने मलिन बस्ती की महिलाओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच की। निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति हर एक व्यक्ति की समान जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें