नजीबाबाद (बिजनौर)। मिलेनियम मतदाता महाभियान में भाजपा ने अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाने का संकल्प लिया।
लोनिवि निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर ने कहा कि भाजपा का मिलेनियम मतदाता अभियान तभी सफल हो सकता है जब प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ से ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष हो चुकी है। विधानसभा क्षेत्र के संयोजक शिवम चौहान, गजरौला पाइमार मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, कमल सैनी, वीरेंद्र शर्मा, नगर संयोजक पंकज शर्मा, बलराज त्यागी, जिला मंत्री ओमकार, संदीप तायल, ईशम सिंह, तारा सिंह, मनोज राठी, बिंदू सराफ, पूजा रावत, गौरव कुमार, मुकेश, कपिल राजपूत, मोहित कुमार, अरुण कुमार, अनिल सिंह सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र से युवाओं को मतदाता बनाने का अभियान शुरू करने का संकल्प लिया।