फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, यहां से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होने देंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। व्यापारियों ने रविवार को जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि यहां से जीएसटी कार्यालय को चांदपुर शिफ्ट नहीं होने देंगे। यह कार्यालय यहां पर पिछले 40 सालों से चल रहा है। इस कार्यालय के नगर में दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने भवन के रूप में खाली पड़ा सरकारी भवन है। विभाग इस भवन नगर में दूसरी जगह स्थित सघन हथकरघा भवन में कार्यालय को शिफ्ट कर सकता है। चेताया कि यदि अधिकारियों ने उनकी नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी बड़ी संख्या में रविवार को जीएसटी कार्यालय पर एकत्र हुए। बताया गया कि रविवार का अवकाश होने के बाद विभाग के अधिकारी कार्यालय में रखे सामने को यहां से वाहनों में भरकर चांदपुर के लिए ले जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका पता जैसे ही व्यापारियों को लगा तो उनमें असंतोष फैल गया। व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि यह कार्यालय पिछले 40 साल से प्राइवेट भवन में चलता आ रहा है। भवन मालिक, अपने भवन को विभाग से खाली कराना चाहता है। विभाग और भवन मालिक के बीच कोर्ट में वाद भी चला, पर विभाग केस हार गया है। कोर्ट ने हरहाल में भवन को 31 जनवरी तक खाली कराने के आदेश दिए हैं। ऐसे में इस कार्यालय को चांदपुर में विभाग के स्थित सरकारी भवन में शासन के आदेश पर शिफ्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों ने इस दौरान डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अजीत सिंह सहित कई अधिकारियों का उनके कार्यालय में घेराव किया। डिप्टी कमिश्नर ने जब शासन के आदेशों का हवाला देते हुए हरहाल में कार्यालय को यहां से ले जाने की बात कही तो व्यापारियों और डिप्टी कमिश्नर की काफी देर तक नोकझोंक हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने बिजनौर के कमिश्नर संजीव मोहन से वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी तो अपर जीएसटी कमिश्नर मुरादाबाद आरके शास्त्री से बात की। प्रदर्शन में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, महेंद्र धनौरिया, संजीव खैराती, केके अग्रवाल, सचिन सिंघल, फैसल बिल्लू, विकास अग्रवाल, राजीव मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, मनोज धनौरिया, ललित गर्ग रहे।

आदेशों का अनुपालन होगा: आरके शास्त्री
अपर जीएसटी कमिश्नर आरके शास्त्री ने कहा कि यदि व्यापारी अपने स्तर से शासन से पूर्व में निर्गत आदेशों में बदलाव करा कर ला सकते हैं, तो अमल होगा। नहीं तो विभाग को सरकार के आदेशों का अनुपालन करना ही है।
विज्ञापन


सीएम से वार्ता कर समाधान का प्रयास होगा : अशोक राणा विधायक
विधायक अशोक राणा ने कहा कि यहां से जीएसटी कार्यालय को दूसरे नगर में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। वह अपने स्तर से सीएम से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें