बिजनौर । परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को चौधरी साहब के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में वरिष्ठ एबीआरसी आदर्श कुमार गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह की ओर से किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी, प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी में शिक्षक तारिक अलीम, सुशील कुमार शर्मा ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह और प्रधान मोहम्मद हनीफ ने चौधरी चरण के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरदास में नीता सेठी चकी देखरेख में जयंती मनाई गई। बेगावाला क्षेत्र के गांव मंडावली में किसान इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र के कई स्कूलों में गोष्ठी आयोजित की गई।
सपा कार्यालय पर गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि देश के विकास, किसान व जवान को मजबूत बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलना होगा। पूर्व विधायक रुचि वीरा ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दूसरी ओर, जिला बार एसोसिएशन महासचिव अजित पवार की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर चौधरी चरण सिंह को याद किया।
चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प
किरतपुर। किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। ग्राम गाजीपुर में रालोद कार्यकर्ताओं और चौधरी चरण सिंह कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कोतवाली देहात में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट व रालोद के कोतवाली देहात में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उधर भाकियू भानु गुट के कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह को याद किया।
प्रतिमा पर माल्यार्पण
भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को ब्लॉक कोतवाली देहात के प्रांगण में किसान मसीहा चौधर चरण सिंह का जन्मदिन बडे़ उत्साह के साथ मनाया गया। किसानों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ब्लाक कोतवाली अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने चाधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।