फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसवनी इकाई ड्यूटी पर जा रहा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आसवनी इकाई ड्यूटी पर जा रहा था युवक
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोटद्वार मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। युवक किसान सहकारी चीनी मिल की नवस्थापित आसवनी इकाई जा रहा था।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर स्थित गांव लुकादड़ी के निकट सोमवार सुबह हादसा पेश आया। अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से टकराने वाले वाहन का चालक घटनास्थल से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से घायल अज्ञात युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को चिंताजनक हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रास्ते में घायल युवक की मौत हो गई। बिजनौर पहुंचने पर की गई छानबीन में युवक की पहचान नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी धनीराम के पुत्र हनी (24) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिजनौर पहुंच गए। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि हनी ने चार दिन पहले ही दैनिक वेतनभोगी के रूप में आसवनी इकाई पर जाना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें