फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजलोभी ससुरालवालों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

एडीजे ओपी वर्मा ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न और उसपर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति, सास, ससुर व देवर को पांच-पांच वर्ष के कारावास व चार-चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार थाना स्योहारा के गांव सदाफल निवासी जयपाल सिंह की पुत्री भारती जो जन्म से ही मूकबधिर है। उसका विवाह 18 जून 2011 को थाना नौगांवा के गांव पहेली निवासी अरुण के साथ हुआ था। भारती का पति अरुण व्यवसाय करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। भारती को दहेज के लिए घर से निकाल दिया था और वह अपने पिता के पास रह रही थी। पांच जुलाई 2013 को शाम के तीन बजे भारती के पति अरूण, ससुर आनंद, सास कुंती व देवर अमित ने गांव सदाफल में भारती के पिता के घर में आकर भारती से मारपीट की। पति अरुण ने भारती को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार किया। इस मामले में अदालत ने पति अरुण, ससुर आनंद, सास कुंती व देवर अमित को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें