फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ताओं ने ब्लाक में सभा का आयोजन कर यूपी सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सभी को संकल्प दिलाया कि 11 दिसंबर को बिजनौर में डीएम कार्यालय के बाहर चले रहे आंदोलन में हम सभी को शिरकत करनी है। इस दिन न तो कोई कार्यकर्ता केंद्र खोलेगी और न ही आंदोलन में पहुंचने से गैर हाजिर होगी। 11 दिसंबर को उनके द्वारा प्रांतीय आह्वान पर पूर्ण कार्य बहिष्कार रखना है।
विज्ञापन

शनिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ता ब्लाक में एकत्र हुई। यहां पर इनके द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिससे भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जब भाजपा सत्ता में नहीं आई थी तो जनता से झूठ बोलकर सत्ता पाने को अनर्गल वादे किए। जब सत्ता पर काबिज हो गए। तो चुनावी वायदों को भूल कर अपने स्वार्थों को पूरा करने में लग गए है। उन्होंने सरकार से 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेेय और अन्य कर्मचारियों की तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 11 दिसंबर को होने वाले आंदोलन में बिजनौर में जाकर शामिल नहीं होगी। तो ऐसे कार्यकत्रियों पर संघ की ओर से जुर्माना डाला जाएगा। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष उमा रानी, उपाध्यक्ष विमलेश रानी, कोषाध्यक्ष बबीता देवी, महामंत्री कुब्जा देवी, मीनाक्षी शर्मा, दरक्षा, शबनम परवीन, राखी, पूनम शर्मा, मिथलेश, गीता, शारदा, अंजू शर्मा, गीता देवी, बीना देवी, शोभा देवी रही। संचालन बबीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें