धामपुर (ब्यूरो)। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बहादरपुर और बुंदकी ने पेराई सत्र 2017-18 का 21 नवंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है।
चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि बहादरपुर और बुंदकी इकाई ने सत्र 2017-18 का 21 नवंबर 2017 तक क्रय किए गन्ने का मूल्य बहादरपुर इकाई का 1406.70 लाख रुपये और बुंदकी इकाई का 1309.88 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। चालू पेराई सत्र में बहादरपुर चीनी मिल द्वारा अब कुल 5109.47 लाख और बुंदकी चीनी मिल की ओर से कुल 4883.01 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। बताया कि गन्ना मूल्य के साथ-साथ गन्ना समितियों के कमीशन का भी भुगतान किया जा रहा है। अब तक समिति कमीशन का भुगतान भी 21 नवंबर तक का कर दिया गया है।