अफजलगढ़ (ब्यूरो) । गांव जिक्रीवाला में एक सप्ताह पहले संविदा लाइनमैन विद्युत लाइन का तार सड़क पर खींचते समय ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव भज्जावाला निवासी रामगोपाल सिंह ने बताया कि लवकुश (28) संविदा पर विद्युत निगम में कार्यरत था। जो गांव जिक्रीवाला में विद्युत लाइन पर काम करते समय तार सड़क के किनारे रस्सी से बांधकर खीच रहा था। इस दौरान वह अचानक ट्रक ने सड़क पर पड़े रस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे कार्य कर रहा कर्मी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां से उसे गंभीरावस्था के चलते हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए काशीपुर निजी अस्पताल ले गए थे। जहां एक सप्ताह के दौरान लवकुश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।