फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के लेकर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात(बिजनौर)। गन्ना क्रय केन्द्र अकबराबाद में घटतौली को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे गन्ना और खांडसारी विभाग के अधिकारी ने जांच की। जांच में धर्मकांटे और केंद्र की तौल में दस किलोग्राम का अंतर पाया।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केन्द्र अकबराबाद पर क्षेत्र के किसान बलजीत सिंह ने अपना गन्ना तुलवाया। तौल लिपिक मोहसीन ने गन्ना तौला। इससे पूर्व उसने गन्ने का अकबराबाद स्थित धर्मकांटे पर वजन कराया था। क्रय केंद्र और धर्मकांटे की तौल में दस किलो का अन्तर पाया। इसे लेकर किसान बलजीत सिंह ने हंगामा कर दिया। सूचना पर किसान यूनियन के कोतवाली ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समर पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, अब्दुल गफ्फार, बलजीत सिंह, सुशील कुमार, रामभजन, अंकित कुमार, संजीव कुमार, जयपाल सिंह, भूदेव कुमार आदि मौके पर पहुंच गए और क्रय केंद्र पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर मिल कर्मचारी राजकुमार, अजय कुमार एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र त्रिपाठी, खांडसारी अधिकारी केके सिंह, खांडसारी निरीक्षक सुमं यादव अपनी टीम के साथ क्रय केंद्र पर पहुंच और कांटे को अतिरिक्त वजन डाल कर चेक किया। उन्हें कोई अंतर नहीं मिला। गन्ना कांटे की तौल और धर्मकांटे की तौल का अंतर ही दर्शाया। क्रय केंद्र का कांटा और धर्मकांटे के अंतर को बांट माप निरीक्षक से चेक कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं को मिल कर्मचारियों द्वारा कांटा खराब होने की बात कहते हुए बुधवार को सही कराने के आश्वासन पर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें