बिजनौर । बिजनौर पब्लिक स्कूल की टीम ने नर्मदा देवी मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। स्कूल में टीम को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. संजीव राठी के अनुसार आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने भी भाग लिया। टीम ने डीएवी कोटद्वार को 16-0, आरआर मोरारका को 8-4 से हराया। फाइनल मैच बिजनौर पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर के बीच खेला गया जिसमे बिजनौर पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। टीम में भावना, वर्णिका, अदिति, अंजलि, अनुप्रिया, साक्षी, राशि, सुहानी, शिवि, सुहानी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की तैयारी कोच अशोक त्यागी व शाह जमाल ने कराई थी। स्कूल में बाल दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी और यूकेजी के बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। स्कूल में अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं।