फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बेटों के समान सम्मान दिलाने का अभियान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बधाई हो! बेटी हुई है... यह आवाज घर-घर गूंजेगी। लायंस इंटरनेशनल के निर्देशन में समाजसेवी चिकित्सक डॉ.राखी अग्रवाल ने नजीबाबाद में आयोजित भव्य समारोह के साथ बेटी को बेटों के समान सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अभियान की शुरुआत की। सांस्कृतिक समारोह के साथ विकलांग बेटियों और समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लायंस क्लब बिजनौर और नजीबाबाद के संयुक्त आयोजन में नजीबाबाद के एनआईआईटी में बधाई हो! बेटी हुई है... समारोह का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ... थीम को लेकर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय अभियान के मुख्य अतिथियों लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सिंघल, मुकेश गोयल, विनय मित्तल, संजीवा अग्रवाल, बेबी जिंदल और टीवी जर्नलिस्ट रिचा अनिरुद्ध ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
डॉ.राखी अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल के संचालन में अरनव अग्रवाल के गाए गीत भ्रूण हत्या रुकवानी होगी... से बेटियों को बचाने, उन्हें समाज में बराबरी के अधिकार दिलाने की जागरूकता के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पंकज डांस एकेडमी कोटद्वार, खुशबू डांस एकेडमी नजीबाबाद ने नाटिकाओं के माध्यम से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अरनव अग्रवाल, काविन अग्रवाल, शालू, खुशबू, किंगसुख भादुड़ी, पंकज, मृृदुल गुप्ता, मुकुल कौशिक ने मनोहारी प्रस्तुति दीं। समारोह में सामूहिक रूप से बेटियों को बचाने, लिंग जांच न कराने, बेटी-बेटे लिंग अनुपात में अंतर को दूर करने का हस्ताक्षरित अभियान भी चलाया गया। समारोह में विकलांगों की सेवा में जुटे जयप्रकाश प्रजापति, पत्नी प्रमिला देवी और शिक्षिका शमा परवीन के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली प्रतिभाओं में डॉ.निरुपमा चौधरी, डॉ.बीना सिंह, रश्मि अग्रवाल, तोषिया, प्रोमिला आनंद, डॉ.ज्योति अग्रवाल, सोनिया अरोड़ा, लीना सिंघल, पूनम अग्रवाल शामिल थीं।
इस मौके पर पूजा अस्पताल की ओर से भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं को उनके नैतिक अधिकार दिलाने पर तैयार टेलीफिल्म दिखाई गई। शालू के निर्देशन में फैशन शो भी हुआ। कार्यक्रम आयोजक गुरुपाल सिंह, नोना सिंह, अवनीश अग्रवाल, अनुराधा माथुर, अजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, रुचि सिंघल, खुर्शीद जैदी, जयवीर राठी के अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.वीके अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ.एसके जौहर, इंद्रदेव भारती, डॉ.वीरेंद्र कुमार, सुभाष, यशवीर, इंदु वालिया, नीलम अग्रवाल, मोहिनी, चंचल अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
---------------------------------------------
डॉ.राखी बनीं इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर
फोटो - 08एनजेडबी01डी
नजीबाबाद। बेटी को अब घर घर मिलेगा सम्मान...। लायंस इंटरनेशनल द्वारा नजीबाबाद की समाजसेवी चिकित्सक डॉ.राखी अग्रवाल को तीन वर्ष के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ... अभियान का इंटरनेशनल एंबेसडर बनाया गया है। लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने तीन वर्ष के लिए डॉ.राखी को लायंस इंटरनेशनल की ओर से अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। डॉ.राखी और उनका परिवार पिछले डेढ़ दशक से कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को बेटों के समान अधिकार दिलाने, उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें