फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाक्ति कौशिक बना नौसेना में सब लेफ्टीनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ । रहड़ गांव के मूल निवासी शक्ति कौशिक ने नौ सेना में सब लेफ्टीनेंट बनकर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव में शक्ति कौशिक का इस मुकाम पर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन

शक्ति कौशिक का जन्म गांव के एक गरीब परिवार में हुआ। शक्ति कौशिक के पिता भुवनेश शर्मा पेशे से मजदूर थे। बचपन से ही शक्ति कौशिक की गिनती मेधावी छात्रों में थी। आर्थिक तंगी के चलते शक्ति कौशिक का परिवार रोजगार की तलाश में ठाकुरद्वारा के गांव अलियाबाद में जाकर बस गया। तमाम परेशानियों में भी उन्होंने बेटे की पढ़ाई नहीं रोकी। बेटे को उसकी इच्छा के अनुसार पढ़ाते रहे। नौसेना में सब लेफ्टीनेंट बनकर पिता की इच्छा और बेटे की दृढ़ शक्ति सफल हो गई। शक्ति कौशिक ने भारतीय नौ सेना की चयन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण की। शक्ति कौशिक का कहना है कि वह 22 नवंबर को वह भारतीय नौसेना में सब लेफ्टीनेंट बनकर देश सेवा के लिए समर्पित हो जाएगा। सब लेफ्टीनेंट ने अपनी सफलता का श्रेय रेहड़ निवासी अपने ताऊ सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार शर्मा, सुदेश कौशिक, अपने गुरुजनों और अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें