फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह हजार रुपये मांगा मानदेय
विज्ञापन

नूरपुर/जलीलपुर।
मानदेय बढ़ाने समेत तमाम मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ट्रेड यूनियन की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना सीडीपीओ कार्यालय पर जारी रहा। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर पंद्रह हजार करने, पंद्रह दिन का मानदेय सहित चिकित्सा अवकाश और इलाज के लिए धनराशि देने, आंगनबाड़ी कार्यक्रम विकेंद्रीकृत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए हर पांच साल में कुर्सी मेज के अलावा आवश्यक सामान देने, योग्यता के अनुसार प्रमोशन कर राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। धरने में ब्लाक अध्यक्ष सरोज शर्मा, रीता रानी, पवन कुमारी, ओमवती देवी, आभा शर्मा, शोभा देवी, रीता चौरसिया, सर्वेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलीलपुर सीडीपीओ कार्यालय के बाहर बुधवार को तीसरे तीन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। संगठन की जिला अध्यक्ष वेदलता शर्मा ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों पर लखनऊ में हुए लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की। कहा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुनीता पाल, राजबाला, पूनम, सविता, अनिता, रूमा देवी, महेंद्री देवी, प्रकाशो देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें