फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जिले की सड़कों के जीर्णोद्वार के लिए उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने सड़कों के जीर्णोद्धार का उठाया बीड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने सड़क परिवहन एवं पोत परिवहन केंद्रीय मंत्री को नितिन गडकरी से बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्गों में बने गड्ढों की समस्या का निस्तारण कराने और बालावाली से रावली तक गंगानदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए मुकम्मल इंतजाम कराने की मांग की है।
भाजपा सांसद बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले तथा जिले की समस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने बताया कि बिजनौर, मेरठ, मीरापुर, मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढे होने से आए दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खस्ता हाल होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत बिजनौर-चांदपुर-फीना-धनोरा मार्ग की चौड़ीकरण कराने, बिजनौर से दत्तियाना, नूरपुर तथा नहटौर से पैजनिया मार्ग का चौड़ीकरण कराने की वकालत की। सांसद ने मंत्री को बताया कि इन सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने से सड़कों का चौड़ीकरण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, सांसद भारतेंद्र ने बताया की बालावाली क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक वर्ष गंगा नदी से बाढ़ का सामना करना पड़ता है। बालावाली से लेकर, गौसपुर, सुक्खापुर, कुंदनपुर, रावली तक के दर्जनभर गांव के ग्रामीण परेशान रहते हैं। बाढ़ से निपटने के लिए नौ फरवरी 2017 से गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग को भी पत्र दिया गया था। इस पर क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया था। स्वीकृति के लिए वित्त पोषित कराने को कहा है। सांसद ने बताया कि नितिन गडकरी ने जिले की समस्याओं को सुना तथा जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें