फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना का दायरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। उत्तराखंड जलविद्युत निगम ने कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना का दायरा बढ़ा दिया है। परियोजना पर महाप्रबंधक को तैनाती दे दी है। परियोजना पर तैनात उपमहाप्रबंधक अजय कुमार सिंह का कहना है कि कालागढ़ का विद्युत गृह पूरे प्रदेश में विशेष दर्जा लिए है। निगम ने कालागढ़ के बांध व विद्युत गृह को वित्तीय वर्ष 2017 के दौरान मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना के रामगंगा जल विद्युत गृह का दायरा उत्तराखंड जलविद्युत निगम ने बढ़ा दिया है। अब कालागढ़ से खटीमा की शारदा परियोजना का भी संचालन किया जाएगा। कालागढ़ मे महाप्रबंधक की नियुक्ति कर दी गई है। पहले कालागढ़ विद्युत गृह को हरिद्वार के महाप्रबंधक के अधीन संचालित किया जाता रहा है। कालागढ़ में नियुक्त निगम के उपमहाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017 के दौरान विद्युत गृह व रामगंगा बांध पर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च किया गया, जिससे बांध को व विद्युत गृह को मजबूती मिली। आने वाले समय में कालागढ़ से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। कालागढ़ का विद्युत गृह विशेष प्रकार का है, यहां केवल बिजली का उत्पादन ही नहीं वरन सिंचाई के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। यहां से बरसात में बिजली नहीं बनती है। इसकी क्षमता भी काफी अधिक है।

दिग्विजय सिंह बनाए गए कालागढ़ के महाप्रबंधक
उत्तराखंड जलविद्युत निगम ने देहरादून के एमएमसी में तैनात दिग्विजय सिंह को कालागढ़ के महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त किया है। वहीं चीला जलविद्युत गृह के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल को कालागढ़ के लिए व कालागढ़ के उपमहाप्रबंधक अजय कुमार सिंह को चीला के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। निगम ने कालागढ़ के महाप्रबंधक कार्यालय से शारदा परियोजना को भी जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें