फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर ओडीएफ घोषित होगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बिजनौर गांधी जयंती दो अक्तूबर को ओडीएफ घोषित हो जाएगा। जिले की बिजनौर नगर पालिका, साहनपुर व नजीबाबाद नगर पंचायतों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज भी दिए गए हैं। बाकी नगर पालिकाओं व पंचायतों के प्रस्ताव बनाकर भेजे जा रहे हैं। अब केंद्र सरकार की टीम इन नगर पालिकाओं का सर्वे करेगी। सर्वे में सब कुछ घोषणा के अनुसार मिलने पर इन्हें ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। गांवों के ओडीएफ प्रस्ताव पहले ही भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार खुले में शौचमुक्त करने व स्वच्छता के अभियान चला रखा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक हाथ में झाडू लेकर सड़कों पर सफाई करते हैं। आम जनता पर भी इस अभियान का असर हुआ है। गांवों में करीब दो साल से चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो चुकी हैं। देहात के साथ-साथ नगर पालिकाओं व पंचायतों में भी ओडीएफ अभियान चलाया गया। नगर पालिकाओं व पंचायतों ने भी ओडीएफ में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की बिजनौर नगर पालिका व दो नगर पंचायतों ने जलालाबाद ने खुद को ओडीएफ घोषित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। ओडीएफ का प्रस्ताव भेजने वाली ये सूबे की शुरूआती नगर पालिका व पंचायतों में से एक हैं। बाकी नगर पालिकाओं व पंचायतों को भी ओडीएफ करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे जोर लगा रखे हैं। इन सबके प्रस्ताव भी जल्दी ही शासन को भेजने की तैयारी है। साहनपुर के प्रस्ताव पर केंद्र की टीम ने निरीक्षण कर भी लिया है।
ये हुआ काम
गांवों को ओडीएफ करने के लिए हर घर में शौचालय बनवाए जाते हैं, लेकिन शहर में यह अभियान बड़े स्तर पर चलता है। शहरों में घरों में शौचालय के अलावा कम्यूनिटी टॉयलेट, सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल भी बनवाए जाते हैं। जिले में 12 नगर पालिकाएं बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, किरतपुर, नहटौर, नूरपुर, स्योहारा, हल्दौर, अफजलगढ़ व शेरकोट हैं। छह नगर पंचायतेें झालू, मंडावर, जलालाबाद, साहनपुर, बढ़ापुर व सहसपुर हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार नगर पालिकाओं व पंचायतों के ओडीएफ प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिले को ओडीएफ घोषित कराने की पूरी तैयारी है। बिजनौर का ओडीएफ घोषित होना जिलेवासियों के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें