फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने एआरटीओ के साथ चलाया चैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने एआरटीओ के साथ चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद । एसडीएम ने एआरटीओ के साथ चेकिंग अभियान में यातायात अनियमितता पर तीन वाहन सीज किए। नौ वाहनों के अनियमितता में चालान किए गए।
डग्गामार वाहनों की ओर से अधिक किराया वसूली और क्षमता से दोगुने यात्री बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने की शिकायत पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने परिवहन विभाग अधिकारी के साथ वाहनों की चेकिंग की। एआरटीओ के साथ चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में नजीबाबाद-हरिद्वार और नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर चलने वाले नौ डग्गामार वाहनों का अनियमितता में चालान किया गया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने वाहन संचालकों से क्षमता से अधिक यात्री वाहनों में न बैठाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अधिक यात्री वाहन में पकड़े जाते है या उनसे अधिक किराया वसूला जाता है तो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें