फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के पहुंचने से पहले ही संचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नर्सिंगहोम के संचालकों को नोटिस जारी
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। सीएमओ के आदेश पर नोडल अधिकारी की टीम ने नगर में बगैर अनियमित रूप से चलाए जा रहे अस्पतालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम पहुंचने की भनक पहले ही लगने से कई संचालक अस्पतालों से फरार हो गए। नर्सिंगहोम के संचालकों ने अपने मरीजों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। चंद मिनटों में टीम ने जांच में खानापूर्ति करते हुए दो अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन के भीतर जवाब तलब किया है। टीम के जाते ही चिकित्सक अपने अस्पतालों में बैठ गए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व नहटौर-नूरपुर मार्ग पर सिटी हॉस्पिटल में गांव मंडौरा की महिला लक्ष्मीदेवी की उपचार के दौरान हालत बिगड़ गई थी। महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर महिला को रेफर कर दिया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिना रजिस्ट्रेशन व दूसरों के नाम पर चल रहे अस्पतालों की शिकायत सीएमओ से की थी। नगर में कई अस्पताल अवैध रूप से संचालित है। मंगलवार को नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल की टीम ने नगर में अस्पतालों की जांच करने का अभियान चलाया। टीम के आने की सूचना अस्पताल संचालकों को पहले ही लग गई। संचालक अपने अस्पतालों से चले गए। उन्होंने अपने मरीजों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। सबसे पहले सिटी हॉस्पिटल में पहुंचकर नोडल अधिकारी की टीम ने चंद मिनटों में खानापूर्ति करते हुए नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद टीम दक्ष हॉस्पिटल में पहुंच गई। दोनों अस्पतालों को तीन दिन के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन व शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें