फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया में मिठाई विक्रेता ने नहीं भरने दिया नमूना, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
एफडीए की छापामारी के चलते मिठाई विक्रेता और दूध विक्रेताओं में खलबली मची रही। जोया में एक के बाद एक दुकान का शटर गिरता रहा। कुछ मिठाई विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान एक विक्रेता ने दुकान से मिठाइयों का सैंपल नहीं भरने दिया। मिठाई विक्रेता की टीम के साथ नोकझोंक हुई। टीम को जोया चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में दुकान से बूंदी का लड्डू और सफेद रसगुल्ले का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में एफडीए टीम ने बृहस्पतिवार को अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा स्थित शाही डेयरी से मिल्क क्रीम का नमूना लिया। यहां के बाद आवास विकास स्थित सुगंध स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के यहां से मिठाई और मेवा बाटी का नमूना लिया। यहां के अलावा जोया स्थित इंडियन स्वीट्स के यहां से बूंदी का लड्डू और सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया गया। इस दौरान जोया में मिठाई विक्रेता ने टीम को नमूना नहीं भरने दिया। एफडीए टीम को जोया चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर एफडीए टीम ने बूंदी के लड्डू और सफेद रसगुल्ले का सैंपल भरा। अभियान के दौरान चार सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। उधर, एफडीए की छापामारी के दौरान मिठाई विक्रेताओं में खलबली रही। जोया में कुछ मिठाई विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन तक छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें