फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को नहीं झेलनी पड़ेगी बसों की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों का संचालन बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर यातायात की सुविधा मुहैया कराने का दावा किया है। इसके लिए अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिपो से दिल्ली के लिए 15 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। इसके अलावा अमरोहा डिपो से नूरपुर, नजीबाबाद होते हुए 12 अतिरिक्त बसें हरिद्वार को फर्रांटा भरेंगी। साथ ही स्थानीय मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। बसों का संचालन बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सात अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधेंगी। तो कही भाई बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाएंगे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना रहेगा। परिवहन निगम का दावा है कि बहनों और भाइयों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें बेहतर बस सेवा मुहैया कराई जाएगी। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के मद्देनजर पांच अगस्त से दस अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अमरोहा डिपो में 77 बसें हैं, जो रक्षाबंधन के त्योहार के चलते ऑन रोड रहेंगी।
विज्ञापन


कमाई का ग्राफ बढ़ाने को चलाई प्रोत्साहन स्कीम
अमरोहा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर कमाई का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम चलाई है। जो पांच अगस्त से दस अगस्त तक जारी रहेगी। प्रोत्साहन स्कीम के तहत निर्धारित अवधि में नियमित ड्यूटी पर रहते हुए चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर बसों का संचालन करना होगा। निर्धारित अवधि के अंदर 1800 किलोमीटर बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रतिदिन तीन सौ किलोमीटर से अधिक किलोमीटर बसों का संचालन करने पर पचास पैसे अतिरिक्त किलोमीटर की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली, हरिद्वार, समेत विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
एनके गंगवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें