फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में दम घुटने से दो मासूम बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)।
विज्ञापन

गांव अगवानपुर में स्कार्पियो में दो सगी बहनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की दोपहर खेलते-खेलते दोनों स्कार्पियो में चली गई थी, मगर अंदर से लॉक लग जाने से बाहर नहीं निकल पाई। करीब छह घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव गाड़ी से बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी फार्म हाउस पहुंचकर जांच की।
गांव उमरपुर नत्थन नारायणवाला निवासी कुंवरपाल गांव अगवानपुर में सुखविंदर के फार्म हाउस मजदूरी करता था। परिवार फार्म हाउस पर ही वह पत्नी रजिया और तीन बेटियों सोनी (9) एवं मोनी (5), रेशू (1) के साथ रहता है। सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे सोनी और मोनी फार्म हाउस पर ही खेल रही थी। अचानक खेलते हुए दोनों बच्चियां लापता हो गई। जब बच्चियां परिजनों को दिखाई नहीं दी तो वह घबरा गए। दंपति ने दोनों की तलाश की, पर कोई पता नहीं लगा। पूरा गांव बच्चियों को खोजने में लग गया। शाम करीब आठ बजे कुछ लोगों ने फार्म हाउस पर खड़ी स्कार्पियो में बच्चियों को बेहोश हालत में देखा तो सबके होश उड़ गए। आनन फानन में स्कार्पियो का गेट खोला गया। मगर, दोनों मासूम बच्चियां की दम घुटने से मौत हो चुकी थीं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दंपति दोनों मासूम बच्चियों के शवों को लेकर अपने गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्कार्पियो के शीशे, हैंडिल एवं गाड़ी के अंदरूनी हिस्सों पर से बच्चों के फिंगर प्रिंट लिए। फोरेंसिक टीम में डा. महेंद्र, जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रेमपाल सिंह, वेदपाल सिंह शामिल रहे। दूसरी तरफ, एसओ बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि बच्चियों के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चियों की मौत का रहस्य पता लगेगा।

फोटो समाचार
गांव अगवानपुर स्थित फार्म हाउस पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
खेलते-खेलते चली गई थी कार में, लॉक बंद हो जाने से नहीं निकल पाई बाहर
फोरेंसिक जांच टीम ने कार से फिंगर प्रिंट लिए, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें