फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को 896 जांच में ही मिले 209 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 209 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मंगलवार को प्राप्त हुई कुल 896 जांच रिपोर्ट में ही 209 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 687 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी तक आठ मई को सबसे अधिक 796 कोरोना संक्रमित केस मिले थे। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 918 पर पहुंच गई है। इसी बीच राहत वाली बात ये है कि दस हजार 261 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 86 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।
जनपद में मंगलवार को 209 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सोमवार को जिले में प्राप्त हुई कुल 551 जांच रिपोर्ट में से 49 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली थी। लेकिन मंगलवार को 209 संक्रमित मिल गए। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 2571 पर पहुंच गए हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 74 हजार 977 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 70 हजार 691 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 12 हजार 918 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 57 हजार 773 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 4286 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 25 साल के 33 युवा शामिल
मंगलवार को जारी हुई 209 कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में 25 साल के 33 युवा शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि युवा वर्ग भी तेजी से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। इसके बावजूद लोग सावधानी न बरतकर कोरोना के वाहक बन रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने की आवश्यकता है और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है, जिससे कोरोना संक्रमण की श्रंखला को आसानी से तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें