फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 को साकार बनाएं कार्यकर्ता

Thu, 07 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में राजेंद्र चौधरी का स्वागत करते चेयरमैन व अन्य सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सपा नेता व एवीआई के डायरेक्टर योगेश शर्मा ने अपने आवास पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का स्वागत किया। इस मौके पर सपा सरकार की योजना व उपलब्धियों की जानकारी दी। एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या पर शोक जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शिक्षक नेता दिनेश शर्मा, सुनील खुराना, राजीवदानी, अंकित त्यागी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

नजीबाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 को साकार करने के लिए एकजुट रहने की सलाह दी।
हरिद्वार से बिजनौर जाते समय भागूवाला, मंडावली, नजीबाबाद, जलालाबाद में सपा राष्ट्रीय महासचिव और मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह का सपाइयों ने स्वागत किया। भागूवाला में सपा प्रत्याशी अबरार आलम एड. के निवास पर स्वागत में चौधरी राजेंद्र सिंह ने सपाइयों से प्रदेश सरकार की विकास नीतियों को जन-जन तक पहुंचान की सलाह दी। वरिष्ठ सपा नेता राजीव चौधरी के साथ नजीबाबाद पहुंचने पर सपा राष्ट्रीय महासचिव का सपा नेता परवेज आलम खां के प्रतिष्ठान के निकट स्वागत किया।  विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष रफीक अंसारी, पालिका अध्यक्ष मौअज्जम खां एड., फुरकान खां, नसीम आलम, इरफान कुरैशी, आशा सिद्दीकी,  फराज खां अनेक स्वागत किया। उधर मंडावली में मो. साजिद, अनुज चौधरी, शानू आदि के नेतृत्व में सपाइयों ने मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें