फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी, गदगद हुए छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन

चांदपुर। आधारशिला द स्कूल चांदपुर का सीबीएसई 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। अनुष्का पुत्री पंकज कुमार ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। अनुष्का ने अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत और हिंदी, गणित में 97-97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अनुष्का चिकित्सक बनना चाहती है। नंदनी जिंदल पुत्री संदीप जिंदल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में द्वितीय, अपूर्वा वर्मा पुत्री अनिल कुमार वर्मा, शिखा सिंह पुत्री डॉ. केपी सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, नव्या अग्रवाल पुत्री पल्लव अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ, मोहित कुमार पुत्र अतुल कुमार ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 23 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्घेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


श्वेता त्यागी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया
चांदपुर। फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल चांदपुर का परीक्षा परिणाम 98.14 प्रतिशत रहा। श्वेता त्यागी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। उत्कर्ष ने 96.2 प्रतिशत, नैना तोमर, मोहम्मद जैद, रैना ठाकुर ने 94.6, वर्णिका ने 94.2, सात्विक ने 93.4, अलबीना ने 92.8, उद्देश्य ने 92.4, नौशीन ने 90.8, अजफर ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के चेयरमैन पुष्पराज सिंह, प्रबंधिका आभा सिंह, प्रधानाचार्य अमन कुमार, उपप्रधानाचार्या कैसर जमाल, प्रशांत शर्मा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें