फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा में बगैर अनुमति के हो रही कांग्रेसियों की सभा को एसडीएम ने रोका , कार्यकर्ताओं में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर अनुमति हो रही कांग्रेसियों की सभा को रुकवाया
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर स्योहारा के कुरी हाउस में बिना अनुमति चल रही कांग्रेस की सभा को रुकवा दिया। एसडीएम को देख सभा में शामिल कार्यकर्ता वहां से भाग निकले। एसडीएम ने इसकी सूचना उड़न दस्ते को दी। कुछ ही देर में उड़न दस्ते में शामिल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सभा के आयोजकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि एसडीएम ने एक सूचना के आधार पर स्योहारा में कुरी हाउस में जाकर छापेमारी की तो वहां पर बगैर अनुमति के कांग्रेस के समर्थन में सभा होती मिली। सभा में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। एसडीएम ने सभा को रुकवा दिया। सभा के रुकने के बाद कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। एसडीएम ने जब आयोजकों से सभा के अनुमति पत्र मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि आचार संहिता लागू है तो वह बगैर परमिशन के सभा का आयोजन कैसे रहे हैं। बताया गया कि सभा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की दोनों सरकारों की आलोचना कर रहे थे और कांग्रेस की नीतियों को जन कल्याणकारी बताकर जनता का समर्थन मांग रहे थे। एसडीएम के आदेश कुछ ही देर के बाद उड़न दस्ते में शामिल अधिकारी मौके पर पहुुंचे। उड़न दस्ते की ओर से सभा के आयोजकों फहीम अहमद, चांद मियां आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें