फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहार विहार से की दूर की जा सकती हैं बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में साधकों को विभिन्न योगासन कराकर उन्हें प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही लोगों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को देवलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर योग शिविर का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य अजय गर्ग ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। जीवन में योग को अपनाने से चिकित्सक से दूर रहा जा सकता है। कहा कि योग व्यक्ति को आचरण, अनुशासन, अच्छे कर्मों का समावेश कराता है। नैचुरोपैथी के जिला कोआर्डिनेटर आयुर्वेदाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासित रहकर कार्य करने से हर चीज को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विपरीत भोजन करना विभिन्न बीमारियों को दावत देता है। जैसे दूध के साथ दही, कढ़ी के साथ दूध आदि खाद्य एवं पेय पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आहार विहार को सुधारने से बीमारियों पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक देवेंद्र चौहान, राकेश कुमार, पंडित आदेश शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, कुमारी रुपाली, राजवीर सिंह एडवोकेट आादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें