विद्युत संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
नजीबाबाद। विद्युत संविदाकमियों ने मानदेय, ईपीएफ सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर साहनपुर बिजलीघर पर एक दिवसीए कार्य बहिष्कार किया। संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को अनदेखा किया जाएगा तो संविदाकर्मी आंदोलनात्मक कार्रवाई को विवश होंगे।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा-संविदाकर्मचारी संघ के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मचारियों ने साहनपुर बिजलीघर पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कई-कई माह का मानदेय न मिलने पर उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने ठेकेदार के द्वारा मानदेय न देने, संविदा कर्मचारियों को ईपीएफ न देने सहित कई मांगों को लेकर एक दिवसीए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मानदेय नहीं तो काम नहीं नारेबाजी करते हुए मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी। जबर सिंह की अध्यक्षता और मोहित के संचालन में ओमवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, दिलेराम, लोकेश, अजय कुुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार सहित अनेक संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।