खोखो के सेमीफाइनल में पहुंचा राठौर और पीटी ऊषा हाउस
बिजनौर। विवेक कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं तीसरे दिन भी जारी रहीं। तीसरे दिन बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया। खो-खो में सेमीफाइनल में राठौर और पीटी ऊषा हाउस ने प्रवेश किया। क्रिकेट में सेमीफाइनल राठौर हाउस, बिंद्रा हाउस, मैरीकोम हाउस और ध्यानचंद हाउस के बीच खेला जाएगा। वालीबॉल के सेमीफाइनल में राठौर हाउस, ध्यानचंद हाउस, पीटी उषा हाउस, मिल्खा सिंह हाउस के बीच खेला जाएगा। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि खेलों से भी देश का नाम रोशन किया जा रहा है। आज भारत के खिलाड़ी अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत रहे हैं। अनेक खेलों में कॅरियर भी हैं। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संजय त्यागी, प्रांशु कुमार, डॉ. सुनील कुमार, विशाल चौहान, अनुज शर्मा, अर्पित जैन, मनमोहन, विश्वजीत, सौरभ चौधरी, मोहित त्यागी, डॉ. संजीव आदि का सहयोग रहा।