फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यादान संवाद सुनकर भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। सनातन धर्म रामलीला समिति खेड़का के तत्वाधान में चल रही रामलीला में मथुरा से आई नाट्य मंडली ने माता जानकी कन्यादान और श्रीराम बारात का मंचन किया। जानकी कन्यादान का रोचक प्रसंग के मंचन के दौरान कलाकारों ने कन्यादान महादान और बेटी पराया धन होती जैसे संवाद सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए। श्रीराम बारात शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पास के गांव सराय, खंडसाल से भी गुजरी।
विज्ञापन

बारात में महाराजा दशरथ, राम-लक्ष्मण की झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। गाजे बाजे से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। वहीं सीता की विदाई के दौरान दर्शकों की आंखें भर आईं। इस दौरान निरंकार यादव, ऋतुराज, बीना देवी, धीर सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें