नजीबाबाद। मुरादाबाद से आए एओएम (सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक)के नेतृत्व में सुरक्षा टीम ने क्षेत्र के स्टेशन मास्टर और शंटिंग स्टाफ को सुरक्षित रेल संचालन की जानकारी दी। टीम ने स्टेशन परिसर में विभिन्न पाइंट पर जाकर शंटिंग स्टाफ की चूक से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी दी।
सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक गौरव दीक्षित के नेतृत्व में सेफ्टी टीआई राकेश अग्रवाल और वाईपी सिंह की टीम मंगलवार को नजीबाबाद पहुंची। टीम ने नजीबाबाद के एसएस आरके मीणा सहित आसपास के स्टेशनों से आए स्टेशन मास्टर और शंटिंग स्टाफ का सुरक्षित रेल संचालन की तकनीक की जानकारी दी। एओएम और सेफ्टी टीआई ने रेल परिचलन से जुड़े एसएम और शंटिंग स्टाफ को मालगोदाम रेलवे क्रॉंसिंग क्षेत्र में स्थित पाइंट पर ले जाकर तकनीकी जानकारी दी। शंटिंग स्टाफ की चूक से होने वाली गलतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए सेफ्टी अधिकारियों ने सुरक्षित रेल संचलन के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। एसएनटी विभाग के एसआई और ईएसएम मुरादाबाद से आई टीम द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए।
नजीबाबाद डिविजन के टीआई केएस खालिद की उपस्थिति में नजीबाबाद तथा आसपास के स्टेशनों से आए एसएम, एसएनटी और शंटिंग स्टाफ ने सेफ्टी अधिकारियों से अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर एसएम अरविंद कुमार, जयपाल सिंह, रोहिताश सिंह, हरिमोहन मीणा, मदन लाल, मुखतार सिंह, आशीष बिष्ठ सहित कई रेलकर्मी उपस्थित रहे।