उझारी। पेट्रोल डीजल व गैस की निरंतर बढ़ती कीमतों और राफेल घोटाले के विरुद्ध भारत बंद के एलान के तहत रैली निकाली और बाजार बंद कराया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया।
कांग्रेसियों ने सोमवार को उझारी बस स्टैंड से भैसा गाड़ी पर सवार होकर नगर के मुख्य रास्तों से रैली निकाली। रैली कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नदीम अहमद के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी से जिला संभल प्रभारी शमीम अय्यूब ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। बेरोजगारी बढ़ी है और किसान आत्महत्या करने का मजबूर है। महिलाओं के प्रति अपराध में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान मोहम्मद अच्छन, महबूब चौधरी, मुजीब, नईम सिंधी, नाजिम सिंधी, शारिक, आफाक पठान, दिलशाद, आदिल, फिरोज, नजाकत, फैजान, प्रदीप प्रजापति, सालिम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।