फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शेरकोट के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा की अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के नर।र्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खो नदी में आया उफान, बेचैनी बढ़ी
विज्ञापन

शेरकोट। डीएम अटल कुमार राय ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित नंदगांव सहित कई गांवों का दौरा किया। डीएम ने प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तरह से अलर्ट रहे। यदि कहीं पर अधिक बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण दो दिन से शांत खो नदी में फिर उफनने लगी हैै। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ खो नदी के किनारे बसे नंदगांव का दौरा किया। अधिकारियों को बाढ़ से बचाव और राहत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बारिश नहीं होने से दो दिनों से खो नदी खामोश थी, लेकिन बृहस्पतिवार रात से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश ने खो नदी में उफान आ गया है। इससे लोग फिर बेचैनी पैदा हो गई है। खो नदी में लगभग 47 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। पानी के शुक्रवार रात में बढ़ने की और भी संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि अधिकारियों द्वारा बाढ़ जैसी स्थिति से इनकार किया जा रहा है । क्षेत्र के ग्राम नंदगांव, नाथाडोई मार्ग पर भी काफी पानी बहने से ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। डीएम के साथ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामबाबू व एसपी बिजनौर उमेश कुमार, एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें