फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की छवि धूमिल कर रहे भ्रष्ट अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक प्रजापति नगर में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता रखने वाले भ्रष्ट अफसर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। वहीं पार्टी के नव निर्वाचित जिला प्रभारी सत्यपाल तोमर का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को जोया रोड स्थित प्रजापति नगर में हुई बैठक में पश्चिमी यूपी प्रभारी बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि सुभासपा और भाजपा गंठबंधन की सरकार को एक वर्ष से ज्यादा समय बीत गया। दोनों ही पार्टी सरकार में रहकर हर समाज के लिए काम कर रहीं है, लेकिन आज कुछ अधिकारी सपा वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल रहे है। वह लगातार सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों चेताया कि वर्तमान सरकार की मंशानुरूप कार्य करें वरना कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं पुन: नवनिवार्चित जिला प्रभारी सत्यपाल तोमर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। एहसान अली, मोहम्मद शफी, जय प्रकाश, जगत सिंह, असलम हुसैन, लोकेंद्र सिंह, आदेश कुमार, राजीव कुमार, सुभाष सिंह, राजू, राजेश कुमार, विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें