हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक स्तरीय पंचायत में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया। वहीं भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में कहा कि भुगतान नहीं मिलने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसानों को खसरा खतौनी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा जहां जिस चीनी मिल का सेंटर है वहां अन्य चीनी मिलों के सेंटर न दिए जाएं। तहसील कोषाध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा चीनी मिल के उपसभापति द्वारा किसानों के प्रति व्यवहार खराब है। उन्होंने कहा की 23 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन किसानों की मांगों को लेकर पैदल दिल्ली कूच करेंगे। किसानों पर लगे झूठे मुकदमे तुरंत वापस लेने की मांग की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सीता आर्य, सतपाल सिंह, खान चंद, सतवीर, अशोक सिंह, अजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।