फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विक्टर आत्महत्या मामले में कोतवाल से वार्ता के बाद भाकियू का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। भाकियू का किसान विक्टर आत्महत्या मामले में प्रस्तावित आंदोलन कोतवाल से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। कोतवाल ने किसानों को अवकाश के चलते बैंक अधिकारियों से वार्ता न होने का हवाला देते हुए बैंक खुलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भाकियू कार्यकर्ता और मृतक किसान के परिजन भारी संख्या में डाक बंगले पर एकत्र हुए। वहां से किसान एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल से वार्ता की। कोतवाल ने किसानों ने वार्ता में कहा कि बैंक अधिकारियों के अवकाश के चलते वार्ता नहीं हो सकी है। सोमवार को बैंक खुलने पर बैंक अधिकारियों से वार्ता कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। इस पर किसानों ने चेताते हुए कहा कि यदि मंगलवार को वार्ता विफल होती है तो किसान कोतवाली में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उनका मकसद मृतक किसान को न्याय दिलाना है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों के दबाव के चलते किसान पिता के ऋण के चक्कर में आत्महत्या कर ली। बावजूद इसके बैंक अधिकारी किसानों की एक सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कोतवाल से बैंक अधिकारियों से वार्ता न होने की स्थिति में बैंक प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर कोतवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ता कर स्थिति से किसानों को अवगत करा दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, चौधरी बलजीत सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, मुखत्यार सिंह, विरसा सिंह, संजय कुमार, मरियम, सिमी एस्तर, शिमला, जरीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें