फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर की थी पूनम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा था। इसका खुलासा पोस्टमार्ट रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाई की तहरीर पर पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव खालकपुर कलां निवासी डूंगर सिंह ने अपनी बेटी पूनम की शादी देहात थाना के गांव नील वाली मढैयां निवासी विष्णु से की थी। शादी के बाद से ससुरालिया पूनम से दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों की पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार को ससुरालियों ने पूनम के साथ मारपीट की थी। मारपीट की जानकारी उसने अपने भाई बृजेश को दी थी। इसके बाद ससुरालियों ने पूनम को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मायके पक्ष लोगों केे पहुंचने से पहले की उसके फंदे से उतारका जमीन पर लिटा दिया था। मृतका के भाई बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद पर हत्या का मामला दर्ज कर ली और पति और सास को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आया है। शनिवार को पति और सास को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें