फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटने से नाराज शिक्षिका और छात्राओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली काटने से नाराज श्रीराम चन्द्र सिंह खत्री कन्या उमा विद्यालय की शिक्षिका व छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। जहां बिजली अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर को शिकायती पत्र देकर बिजली जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय का स्टाफ और छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम की बैर मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर को शिकायती पत्र देकर बताया कि छात्राओं की फीस जमा नहीं होने के कारण विद्यालय का बिजली बिल जमा नहीं हो सका। जिसके चलते विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय की बिजली काट दी है। भीषण गर्मी में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बिना पंखों के क्लास में बैठना मुश्किल है। बच्चों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों से बिजली जोडने को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाई और मीटर में आई खामी ठीक नहीं करने के कारण एक लाख रूपए का बिल आया है। इस दौरान राज लक्ष्मी,लता शर्मा, प्रमोद कुमारी, इकरा, पायल, मुस्कान, सीमा, अंशु, सानिया आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें