अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया कि बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री फसल योजना से किनारा कर लिया है, इसलिए हम भी चाहते हैं कि बिहार सरकार की तर्ज पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किनारा कर लिया जाए। फसल सहायता योजना को सरकार द्वारा शीघ्र लागू किया जाए। नई बीमा योजना के लिए किसानों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके तहत वास्तविक दर में 20 प्रतिशत की कमी आने पर 75 सो रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से रकम दी जाएगी। किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए। अमरोहा चीनी मिल को आगामी सत्र में चलाया जाए। इस दौरान चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी महावीर सिंह, चेतन सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, कैलाश त्यागी, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।