फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर के छह विद्यालय, एक मदरसा अमान्य घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर के छह विद्यालय, एक मदरसा अमान्य घोषित
विज्ञापन

धामपुर। सरकार की सख्ती के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई गांवों में चल रहे सात विद्यालयों को अमान्य घोषित किया है। अभिभावकों को सुझाव दिया गया है कि वह ऐसे विद्यालयों से अपने बच्चों के नामों को कटाकर सरकार की ओर से वैधता वाले स्कूलों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाएं। जिससे उनके बच्चों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकिंग में अब्दुल गनी एकेडमी तीबड़ी, न्यू गोल्डन पब्लिक स्कूल तीबड़ी, मदरसा लिटिल स्कूल पालकी ऐमन, लिटिल स्कूल नींदडूू, लिटिल पब्टिलक स्कूल नींदडू, रामरहीम पब्लिक स्कूल धुुराड़ा, नींदडूू में संचालित एक मदरसा अमान्य घोषित किया गया है। इन स्कूलों के प्रबंधनों के पास स्कूलों का वैधानिक तरीके से संचालन कराने के संबंध में कोई मान्यता संबंधी प्रपत्र नहीं है। मांगने पर भी यह लोग नहीं दिखा सके है। दो स्कूल ऐसे पाए है जिनके प्रबंधन के पास स्कूल चलाने की कक्षा पांच तक मान्यता है। पर वह आठ से लेकर 10 वीं कक्षा के बच्चों का प्रवेश लेकर अपने विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन करा रहे है। करीब 18 विद्यालयों को बंद करा दिया है। इनके पास स्कूलों का संचालन करने को कुछ भी नहीं था। बीईओ डीएल राणा ने बताया कि चेकिंग रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए उनके स्तर से बीएसए को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें